Wednesday, March 25, 2020

यूपी पुलिस ने धोनी का फोटो शेयर कर बताया कोरोना से बचने का तरीका

नई दिल्ली कोरोनावायरस यानी कोविड-19 का असर सारी दुनिया पर पड़ चुका है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में इस बीमारी से 600 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस के प्रभाव के चलते ही भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ही अंदाज से लोगों को घर में रहने की सलाह दी है। यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से एक फोटो शेयर किया है। यह फोटो का है। 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की है तस्वीर पुलिस ने 2019 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल की तस्वीर साझा की है। इसमें धोनी को रन आउट होते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने कैप्शन दिया है, हमें कोरोना से मैच जीतना है! कैसे? अंदर रहकर पुलिस ने फोटो पर टेक्स्ट लिखा है- उस दिन भी यही ख्याल आया था कि काश अंदर होते। धोनी हुए थे रन आउट न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी मार्टिन गप्टिल के थ्रो पर रन आउट हो गए थे। इसके साथ ही भारत के जीतने की उम्मीद समाप्त हो गई थी। धोनी ने पिछले साल जुलाई में हुए इस मैच के बाद कोई मुकाबला नहीं खेला है। उम्मीद की जा रही थी कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नै सुपर किंग्स के लिए वापसी करेंगे। इसके लिए उन्होंने मार्च की शुरुआत में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी। लेकिन अब के चलते लीग भी टाल दी गई और उस पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में धोनी के करियर को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3drfw2S
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support