नई दिल्ली मंगलवार को जब यह खबर आई कि दो चयनकर्ताओं के चयन के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने पांच नामों की छंटनी की है और उनमें पूर्व तेज गेंदबाज को जगह नहीं मिली है, तो कई जानकार हैरान रह गए। लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष ने आज साफ किया है कि उन्हें के अगले चरण में मौका मिलेगा। इस बार तीन सदस्यीय सलाहकार समिति ने अजीत अगरकर के अलावा, पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया और मोहिंदर सिंह के आवेदनों को इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट नहीं किया था। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी मिली है कि अगरकर समेत अन्य क्षेत्रों के दूसरे आवेदनकर्ताओं को अगली बार के लिए दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। जब जतिन परांजपे, देवांग गांधी और सरनदीप सिंह का कार्यकाल खत्म होगा, तब नए सिलेकटर्स के लिए इन नामों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। इसी बार के ये आवदेन तब के लिए मान्य होंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने इस बात की पुष्टि की कि अजीत अगरकर समेत बाकी आवेदनकर्ताओं को सिलेक्टर्स के चयन के अगले राउंड के लिए दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इस बार अटकलें लगाई जा रही थीं कि अगरकर मुख्य चयनकर्ता बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। लेकिन बोर्ड ने अचानक ही अपनी नीति में बदलाव किया और वह अपनी पुरानी जोनल सिस्टम वाले फॉर्मेूले पर आगे बढ़ा। इस फॉर्म्यूले के चलते अगरकर इस दौड़ से इस बार बाहर हो गए। हालांकि मुंबई के परांजपे का कार्यकाल अब 8 महीने का ही बचा है। बाकी के तीन चयनकर्ताओं का कार्यकाल इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही खत्म होगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TlmsXm






0 comments:
Post a Comment