Wednesday, March 18, 2020

कोरोना पर अश्विन- इंसान से धरती कर रही पुकार

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए बुधवार को सभी नागरिकों से सामाजिक दूरी बनाने की आदत डालने और समाज का ध्यान रखने की अपील की। यह ऑफ स्पिनर उन क्रिकेटरों में शामिल हैं, जो इस घातक वायरस से पैदा होने वाले खतरों से लोगों को जागरूक करने में लग हैं। अश्विन ने ट्वीट किया, 'यह धरती मानव जाति को चुनौती दे रही है। वह हमसे पूछ रही है कि क्या हम समाज के प्रति जिम्मेदार बन सकते हैं। वह हमसे पूछ रही है कि क्या हम ईमानदार हो सकते हैं और किसी अन्य व्यक्ति की भलाई के लिए खुद को सीमाओं में बांध सकते हैं। सोच समझकर जवाब देने के लिए कुछ कड़े सवालों का सामना करें। सुरक्षित रहें और सवालों का जवाब दें हाथ जोड़कर। #कोरोनावायरस।' कोविड-19 के कारण अब तक विश्व भर में 8000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। खेल प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WmoZm0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support