Sunday, March 8, 2020

हार के लिए शेफाली को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते: हरमनप्रीत

मेलबर्नभारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली का कैच टपकाने वाली 16 साल की का बचाव करते हुए रविवार को यहां कहा कि हार के लिए किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। शेफाली ने मैच के पहले ओवर में हीली का कैच टपका दिया जिन्होंने 39 गेंद में 75 रन की आतिशी पारी खेलने के अलावा बेथ मूनी (54 गेंद में नाबाद 78) के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। जिससे ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 184 रन बनाए। भारतीय टीम बड़े लक्ष्य के दबाव को झेलने में नाकाम रही जिसकी पारी 99 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले को 85 रन से जीतकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। हरमनप्रीत ने कहा, ‘वह (वर्मा) केवल 16 वर्ष की है, वह अपना पहला विश्व कप खेल रही है। उसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। महज 16 साल की किशोरी के लिए सकारात्मक सोच रखना और खेल में बने रहना मुश्किल है।’ उन्होंने कहा, ‘यह उसके लिए एक सीख है लेकिन यह किसी के लिए भी हो सकता है। हम उसे दोष नहीं दे सकते क्योंकि उस तरह की स्थिति में दूसरे खिलाड़ी भी थे।’ बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी पारी की शुरुआती ओवरों में अपनी ही गेंद पर मूनी का कैच टपका दिया था। हरमनप्रीत ने माना कि इन दो कैचों का छूटना निराशाजनक था। उन्होंने कहा, ‘हमने शानदार लय में चल रहे बल्लेबाजों को मौका दिया और जब ऐसा होता है तो किसी गेंदबाज के लिए वापसी करना मुश्किल होता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3axomK6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support