Tuesday, March 3, 2020

न्यूजीलैंड में नहीं खेले साहा लेकिन इस मैच में जगह पक्की

कोलकाता भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा विकेटकीपर को मंगलवार को के लिए बंगाल टीम में चुना गया है। साहा इस समय न्यूजीलैंड दौरे से लौट रहे हैं। उन्हें हालांकि न्यूजीलैंड दौरे पर खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में अंतिम-11 में जगह नहीं मिली थी। चयनकर्ताओं ने चोटिल हुए कौशिक घोष के स्थान पर सुदीप घरामी को टीम में बुलाया है। गुलाम मुस्तफा भी टीम से बाहर हो गए हैं। बंगाल ने सेमीफाइनल में कर्नाटक को 174 रनों से मात दे 13 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उसका सामना सौराष्ट्र और गुजरात के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), मनोज तिवारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अनुस्तूप मजूमदार, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, अभिषेक रमन, अर्णब नंदी, शाहबाज अहमद, ईशान पोरेल, श्रेयान चक्रवर्ती, नीलकांत दास, मुकेश कुमार, आकाश दीप, अग्निव पान, सुदीप घरामी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cmbbO1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support