नई दिल्लीचीन से फैले घातक से बचाव के तौर पर खेल जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घरों में समय बिता रही हैं और इसी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान का भी नाम आता है। विलियमसन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वह अपने पालतू कुत्ते के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। विलियमसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें ऐसा लग रहा है कि वह पालतू कुत्ते को स्लिप पर कैच की प्रैक्टिस करा रहे हैं। यह वीडियो स्लो मोशन में है जिसमें विलियमसन का कुत्ता भी प्रैक्टिस करते दिख रहा है। पढ़ें, विलियमसन ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'सैंडी स्लिप में है, कोई दूसरा डॉग सैंडी के साथ शामिल होना चाहेगा।' खतरनाक कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया जा चुका है और इससे दुनियाभर में अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस वायरस के कारण हर खेल से जुड़े इवेंट और टूर्नमेंट फिलहाल स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39qNRMa






0 comments:
Post a Comment