नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेटर का गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रही हैं। मिताली ने इस विडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है और उन्होंने इसमें कैप्शन में लिखा, ‘साड़ी बहुत कुछ कहती है आपसे भी अधिक। यह आपको कभी भी आपको फिट होने के लिए नहीं कहती। चलिए इस वीमेन डे (इंटरनेशनल विमेंस डे 2020) एक अनमोल चीज की शुरूआत करते हैं। इस वीमेन डे अपनी शर्तों पर जीना शुरू करते हैं।’ मिताली की इस विडियो को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर खूब सराहा है। मिताली ने पिछले साल ही टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अभी महिला वनडे टीम की कप्तान हैं। एक ट्विटर यूजर एनी सिंह ने कहा, 'कहां हैं वे लोग जो पश्चिमी सभ्यता केआदी हो गए हैं।' कौन कहता है कि साड़ी पिछड़ा पहनावा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मिताली रूढ़ियों को तोड़ रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपने साबित कर दिया कि ऊंचाई पर जाने का मतलब अपनी चॉइस को महत्व देना है न कि केवल बलिदान देना।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2v0oOl8






0 comments:
Post a Comment