Wednesday, March 25, 2020

लॉकडाउन में भी फिटनेस पर ध्यान देगी विराट ऐंड कंपनी

नई दिल्ली कोरोनावायरस के कारण भारत सरकार ने समूचे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स भी घर पर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन स्ट्रैंग्थ एंड कंडिशनिंग कोच निक वेब ने फिजियो नितिन पटेल के साथ मिलकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए इंडोर वर्कआउट प्लान तैयार किया है, जिससे सभी खिलाड़ी फिट रहें। टीम प्रबंधन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वेब और पटेल ने सभी अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए रूटीन तैयार किया है ताकि खिलाड़ी घर में रहते हुए भी फिट रह सकें। सूत्र ने कहा, 'सभी खिलाड़ियों, चाहे वो सिर्फ टेस्ट खेलते हों या सिर्फ सीमित ओवरों में या तीनों प्रारूपों में, सभी को एक विशेष फिटनेस रूटीन दिया गया है, जिसे व मानेंगे और वेब और पटेल को इसकी नियमित जानकारी भी देंगे। यह रूटीन खिलाड़ियों की मांग को देखकर बनाया गया है। उदाहरण के तौर पर गेंदबाज को वो एक्सरसाइज दी गई हैं, जिससे उनकी कोर और लोअर बॉडी मजबूत होगी। इसी तरह बल्लेबाज को वे एक्सरसाइज दी गई हैं, जिससे उसके कंधे और कलाइयां मजबूत होंगी।' सूत्र ने बताया कि रूटीन खिलाड़ियों के वर्कआउट पैटर्न को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा, 'जैसे कि कोहली वजन के साथ अभ्यास करना पसंद करते हैं इसलिए उनके वर्कआउट में वजन उठाने वाली एक्सरसाइज जैसे कि क्लीन एंड जर्क, डेडलिफ्टस और बाकी चीजें शामिल रहेंगी। वहीं दूसरा खिलाड़ी हो सकता है कि खाली हाथ एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसी एक्सरसाइज दी गई हैं, जिसमें वजन न उठाने पड़े।' प्रधानमंत्री ने मंगलवार को पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39bq5DW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support