Sunday, March 1, 2020

IND v NZ: दूसरा टेस्ट, तीसरा दिन लाइव अपडेट

क्राइस्टचर्च भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर एक बार फिर नाकाम रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उसकी दूसरी पारी में 6 विकेट गिर गए। पेसर ट्रेंट बोल्ट ने दूसरी पारी में भारत के अब तक 3 विकेट झटक लिए। उन्होंने मयंक अग्रवाल (3) को LBW आउट किया, चेतेश्वर पुजारा (24) और उमेश यादव (1) को बोल्ड किया। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर समेट दी और 7 रन की बढ़त बनाई। हालांकि दिन का खेल समाप्त होने तक उसके 6 विकेट गिर गए। न्यूजीलैंड के लिए ओपनर टॉम लाथम (52) ने अर्धशतक जड़ा जबकि पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले काइल जैमीसन ने अंत में 49 रन की शानदार पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 4, जसप्रीत बुमराह ने 3 और रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके जबकि 1 विकेट उमेश यादव को मिला।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ttv9h5
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support