मुंबई चार ओवर बाद वेस्टइंडीज लैजंड ने बिना किसी नुकसान 27 रन बना लिए हैं। डैरेन गंगा अधिक आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने 17 गेंद पर 23 रन बनाए हैं। वहीं चंद्रपॉल ने सात गेंद पर तीन रन बनाए हैं। भारतीय लैजंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जा रहा है। 20 ओवरों के इस मुकाबले में सचिन ने की टीम को पहले बल्लेबाजीन का न्योता दिया। भारतीय टीम की ओर से जहीर खान ने पहला ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ तीन रन ही दिए। मनप्रीत गोनी का ओवर हालांकि महंगा रहा और उन्होंने 12 रन दिए। वेस्ट इंडीज की ओर से डैरेन गंगा और शिवनारायण चंद्रपॉल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इंडिया लैजंड वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंडुलकर (कप्तान), मोहम्मद कैफ, समीर दीघे (विकेटकीपर), युवराज सिंह, इरफान पठान, जहीर खान, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा, साईराज बहुतुले, मनप्रीत गोनी वेस्टइंडीज ब्रायन लारा (कप्तान), शिवनारायण चंद्रपॉल, रिकॉर्डो पावेल, डैरेन गंगा, रिडले जैकब्स (विकेटकीपर), कार्ल हूपर, डैंजा हयात, पेड्रो कॉलिंस, सुलेमान बेन, दीनानाथ रामनारायण, टीनो बेस्ट
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38w8eqX






0 comments:
Post a Comment