जोहानिसबर्गक्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) संक्रमण मामलों को देखते हुए आगामी वनडे इंटरनैशनल सीरीज के लिए अपने खिलाड़ियों की भारत यात्रा को लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं हैं और उसने कहा कि दिल्ली में खतरा कम है जो टीम का पहला पड़ाव होगा। साउथ अफ्रीका की टीम दुबई से होते हुए भारत पहुंचेगी। टीम सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेगी और एक दिन वहां बिताकर धर्मशाला (12 मार्च), लखनऊ (15 मार्च) और कोलकाता (18 मार्च) में मैच खेलेगी। सीएसए ने बयान में कहा, ‘जिन स्थलों पर हम खेलेंगे, उनमें कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। और इन शहरों के बीच में चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा करने से जोखिम और कम हो जायेगा। खतरा दुबई में है और दिल्ली में कम है।’ सीएसए ने कहा कि वह बीसीसीआई, नई दिल्ली में साउथ अफ्रीका दूतावास, भारतीय सुरक्षा और एक्सपर्ट से संपर्क में है। बयान में कहा गया है कि भारत सरकार ने भी जरूरी आश्वासन दिया है। सीएसए ने बयान में कहा, 'हालांकि खतरे का स्तर कम है लेकिन सुरक्षा की सभी जरूरी सावधानियां बरतीं जा रही हैं। ऐसा इस बीमारी के अत्यधिक संक्रमित होने की वजह से है। टीम को हाइजीन का ध्यान रखने, खतरे से बचने और लक्षणों की पहचान के बारे में अतिरिक्त जानकारी दी गई है।' साउथ अफ्रीका की टीम भारत में सिर्फ 11 दिन ही रहेगी लेकिन टीम के कुछ सदस्य आईपीएल के लिए रुकेंगे। आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है और यह 24 मई तक चलेगा। कुछ सावधानियों के साथ इस लीग को ग्रीन सिग्नल मिल गया है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज भी खेली जाएगी, इसमे खिलाड़ी वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ नहीं मिलाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IpaYfh






0 comments:
Post a Comment