Monday, March 2, 2020

IPL: धोनी की टीम CSK की नई बस, आपने देखी!

नई दिल्ली (CSK) के ठाठबाठ हमेशा अलग दिखते हैं। कैप्टन कूल एमएस धोनी की यह टीम इस बार अपने चौथे खिताब की खोज में इस टूर्नमेंट में कूदेगी। धोनी अपनी टीम के साथ कमर कसने के लिए आज चेन्नै पहुंच गए हैं और मंगलवार से वह टीम के साथ अभ्यास शुरू करेंगे। इस बीच धोनी और उनकी टीम की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आने लगी हैं। धोनी की टीम इस सीजन की शुरुआत एक नई टैग लाइन के साथ कर रही है। इस बार टूर्नमेंट से पहले टीम का मंत्र है, 'स्टार्ट द विशल' सीटी बजाओ। चेन्नै सुपर किंग्स अपने नए सत्र की शुरुआत नई बस के साथ करेगी। सीएसके ने आज अपनी नई बस की कुछ तस्वीरें ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसका कैप्शन लिखा, 'ऑल न्यू राइड ऑफ द प्राइड!' यानी गर्व की नई राइड होगी। इस पीले रंग की बस में टीम के सभी स्टार खिलाड़ियों की तस्वीरें लगाई गई हैं। चेन्नै सुपर किंग्स के लोगो के साथ खिलाड़ियों की खास तस्वीरों को बस को दोनों साइड में सेट किया गया है। एक साइड में कप्तान धोनी के साथ, शेन वॉटसन, हरभजन सिंह, मुरली विजय और ड्वेन ब्रावो हैं। बस की दूसरी साइड में स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, इमरान ताहिर और फाफ डु प्लेसिस की तस्वीरें हैं। बस के अंदर नीले रंग के परदे लगे हैं, जबकि बस की फ्रंट साइड पर ऊपर की ओर टीम का सदाबहार डायलॉग 'विसल फोड़ू' लिखा गया है और शीशे के नीचे ठीक मध्य में भी सुपर किंग्स का दहाड़ते शेर वाला लोगो लगाया गया है। चेन्नै सुपर किंग्स ने आज अपने टि्वटर हैंडल से दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने अपने कप्तान धोनी के साथ होटल का विडियो शेयर किया था, जिसमें एयरपोर्ट से निकले धोनी टीम के होटल तक पहुंचते हैं और वहां से फिर अपने रूम तक का सफर तय करते हैं। एक मिनट के इस विडियो को धोनी के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32LTtz8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support