Tuesday, March 17, 2020

कोरोना: IPL कॉन्ट्रैक्ट की समीक्षा करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न कोविड- 19 के प्रकोप के चलते ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स अपने लुभावने आईपीएल अनुबंध छोड़ सकते हैं। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईपीएल 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। (CA) ने अपने खिलाड़ियों को आधिकारिक तौर पर कोई निर्देश नहीं दिया है। इसके मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने मंगलवार को कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल टीमों के साथ व्यक्तिगत अनुबंध है और उन्हें खुद तय करना है कि इस साल आईपीएल खेलना है या नहीं। उन्होंने कहा, 'हम सलाह दे सकते हैं। हमें पता है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आईपीएल के साथ व्यक्तिगत अनुबंध है और जल्दी ही वह समय आएगा जब खिलाड़ी हमसे राय मांगेंगे।' इसमें कहा गया, 'उम्मीद है कि अनिश्चितता की इस स्थिति में खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ फैसला ले सकेंगे।' द ऑस्ट्रेलियन अखबार ने लिखा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस पर विचार कर रहा है कि उसके खिलाड़ियों को आईपीएल या ब्रिटेन में द हंड्रेड सीरिज में भाग लेने की अनुमति दे या नहीं। आईपीएल में 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के करार हैं। पैट कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 32 लाख डॉलर में खरीदा था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3b64b6v
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support