धर्मशालान्यूजीलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले पहले वनडे मैच में विजयी शुरुआत के लिए मैदान पर उतरेगी। विजयी रथ पर सवार है साउथ अफ्रीका दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने क्विंटन डि कॉक की कप्तानी में अपनी पिछली वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका की 2019 विश्व कप के बाद से सभी प्रारूपों में सात सीरीज के बाद यह पहली सीरीज जीत थी। भारत को खलेगी रोहित की कमी? मेजबान भारत को इस सीरीज में अपने स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। रोहित अभी भी काल्फ इंजुरी से उबरने की कोशिश में जुटे हैं। रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। रोहित के न होने से कप्तान विराट कोहली पर बल्लेबाजी में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जो न्यूजीलैंड दौरे पर विफल रहे थे और कोहली की विफलता के कारण ही भारत को वनडे और टेस्ट में कीवी टीम के हाथों मात खानी पड़ी थी। लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में थे। अब उनके पास इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा। साव या गिल कर सकते हैं पारी की शुरुआत रोहित की गैर मौजूदगी में पृथ्वी साव और शुभमन गिल में से कोई एक शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। धवन को ऑस्ट्रेलिया के साथ घर में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी। वह न्यूजीलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे। धवन अब टी-20 विश्व कप से पहले शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। पंड्या की वापसी हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार भी काफी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। हार्दिक को लोअर बैक में दर्द के कारण टीम से हटना पड़ा था। पांच महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद हार्दिक सर्जरी के माध्यम से पूरी तरह फिट हुए। रबाडा ने बिना साउथ अफ्रीका दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के बाद ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है। टीम के पास जानेमन मलान, हेनरिक क्लासेन और जॉन जॉन स्मटस के रूप में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर कर चुके हैं। गेंदबाजी में उनको कगिसो रबाडा की कमी खलेगी। ऐसे में टीम लुंगी एनगिदी और एनरिक नॉर्त्जे पर निर्भर रहेगी। भारत ने धर्मशाला में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते और दो हारे हैं। धर्मशाला में तेज पिच है और इससे यहां ज्यादा स्कोर बनने की संभावना है। टीमें : भारत : शिखर धवन, पृथ्वी साव, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडेय, श्रेयष अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल। साउथ अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), टेम्बा बवुमा, रासी वैन डेर डूसेन, फाफ डु प्लेसिस, काइल वेरिएने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्मटस, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिदी, लुथो सिपामला, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, एनरिक नॉर्जे, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2vV9h6o






0 comments:
Post a Comment