कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पीएसएल-5 के बचे हुए मैच नवंबर में आयोजित करने की योजना बना रहा है, बशर्ते अगले कुछ महीनों में कोविड-19 महामारी के कारण बने हालात सुधर जाए। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पीएसएल को मंगलवार को सेमीफाइनल से पहले निलंबित कर दिया गया था क्योंकि पीसीबी ने खुलासा किया कि एक विदेशी खिलाड़ी में कोविड-19 के लक्षण दिखे हैं। खान ने कहा कि बचे हुए मैच नवंबर में कराए जा सकते हैं। खान ने कहा, ‘... लेकिन पहले हमें सभी फ्रैंचाइजी से मिलकर बात करनी होगी क्योंकि ऐसी भी बातें चल रही हैं कि अंकतालिका में शीर्ष पर रहने वाली मुल्तान सुल्तांस को विजेता घोषित कर दिया जाना चाहिए या फिर पीएसएल के बचे हुए मैच करा लिए जाएं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2vIub8V






0 comments:
Post a Comment