लंदन इंग्लैंड के बल्लेबाज ने मंगलवार को कहा कि (PSL) के बीच से लौटने के उन्हें बुखार और लगातार सूखी खांसी है। लेकिन उन्होंने अभी तक घातक कोविड- 19 की जांच नहीं कराई है और खुद ही अलग रहने का फैसला लिया है। हेल्स ने यह बयान स्थगित किए जाने और एक विदेशी खिलाड़ी में के लक्षण पाए जाने की खबरों के बाद आया है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हेल्स थे। पीसीबी की टिप्पणी के बारे में हेल्स ने बयान में कहा, 'अन्य विदेशी खिलाड़ियों की तरह मैं भी कोविड-19 के विश्व भर में महामारी घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से बीच में ही स्वदेश लौट आया। मुझे लगा कि इस दौर में घर से मीलों दूर रहने के बजाए परिवार के साथ रहना महत्वपूर्ण है।' उन्होंने कहा, 'मैं शनिवार की सुबह ब्रिटेन लौटा और खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा था तथा वायरस के कोई लक्षण नहीं थे।' पीएसएल में कराची किंग्स से खेलने वाले हेल्स ने कहा, 'लेकिन रविवार की सुबह जब मैं जागा तो मुझे बुखार था और सरकार के निर्देश पर मैं अलग थलग चला गया और अब तक यह प्रक्रिया अपना रहा हूं। मुझे सूखी खांसी भी है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WrSBP3






0 comments:
Post a Comment