Saturday, March 21, 2020

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रस्ताव!

सिडनीक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस साल के आखिर में होने वाले पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिये रिजर्व डे का प्रस्ताव रख सकता है। इससे पहले आईसीसी को महिलाओं के टी20 वर्ल्ड कप नाकआउट चरण में रिजर्व डे नहीं रखने के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। टी20 महिला वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला बारिश में धुलने के कारण इंग्लैंड टूर्नमेंट से बाहर हो गया था चूंकि ग्रुप चरण में भारत के अधिक अंक थे। पुरुषों का टी20 विश्व कप 18 अक्टूबर से शुरू होगा जिसमें फाइनल से पहले किसी रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। पढ़ें, आईसीसी क्रिकेट समिति की इस साल के बीच में होने वाली बैठक में हालांकि इस पर चर्चा की जाएगी। आईसीसी के सदस्य बोर्ड अगर खेलने की शर्तों में कोई बदलाव चाहते हैं तो इसी बैठक में उस पर बात करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33FfAYf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support