मेलबर्न पूर्व तेज गेंदबाज ने सोमवार को कहा कि T20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार के बाद युवा भारतीय बल्लेबाज को रोते देखकर काफी बुरा लग रहा था। उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि वह मजबूत होकर वापसी करेंगी। पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए फाइनल मुकाबले में 85 रन से हराया। फाइनल में वर्मा अपनी लय कायम नहीं रख सकीं और मैच के बाद उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। ब्रेट ली ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'मुझे शेफाली वर्मा के लिए बहुत बुरा लग रहा था। उन्हें रोते देखकर अच्छा नहीं लगा लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन पर फख्र होना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'पहले ही टूर्नमेंट में इस तरह का प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और मानसिक दृढ़ता दिखाता है। वह यहां से बेहतर होकर ही निकलेंगी। इस अनुभव से सीखकर वह मजबूती से वापसी करेंगी।' ली ने कहा, 'भारत के लिए यह निराशाजनक रात थी लेकिन भारतीय टीम वापसी करेगी। यहां सब कुछ खत्म नहीं हो जाता। यह शुरुआत भर है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IsLopw






0 comments:
Post a Comment