कोलकाताबीसीसीआई अध्यक्ष ने इस्कॉन के कोलकाता केंद्र की मदद करके करीब 10,000 लोगों के भोजन का इंतजाम किया है। रोज करीब दस हजार लोगों को भोजन दे रहा था। मास्क और दस्ताने पहनकर भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने इस्कॉन आकर मदद का वादा किया। इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता और उपाध्यक्ष राधारमन दास ने कहा, 'हम रोज दस हजार लोगों का खाना बना रहे थे। सौरभ (गांगुली) दा ने हमारी मदद की है और अब हम रोज 20000 लोगों को खाना दे रहे हैं।' इससे पहले गांगुली ने रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में 20,000 किलो चावल दान दिए थे। दास ने कहा, 'मैं दादा का बड़ा प्रशंसक हूं और क्रिकेट के मैदान पर उनकी कई पारियां देखी हैं। यहां भूखों को भोजन कराने की उनकी यह पारी सर्वश्रेष्ठ है। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39CRvmk






0 comments:
Post a Comment