Saturday, April 11, 2020

युवराज की इस बात से गौतम 100 फीसदी सहमत

नई दिल्ली पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह अपने साथी की बात से सहमत हैं कि मौजूदा टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी है। पूर्व ऑलराउंडर युवराज ने हाल में कहा था कि और रोहित शर्मा के अलावा मौजूदा भारतीय टीम में ज्यादा आदर्श खिलाड़ी नहीं हैं। गंभीर ने शनिवार को कहा, 'मैं युवराज से सहमत हूं कि मौजूदा भारतीय टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी है।' उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट कनेक्टेड' शो पर कहा, 'जैसे 2000 में हमारे सामने टीम का मार्गदर्शन करने के लिए द्रविड़, कुंबले, लक्ष्मण, सौरभ और सचिन जैसे खिलाड़ी थे।' गंभीर ने कहा, 'आपके साथ सीनियर खिलाड़ियों का होना भी अहम है, जो मुश्किल दौर में आपकी मदद कर सकते हैं। इस समय मुझे नहीं लगता कि भारतीय खेमे में ज्यादा सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपने निजी हितों को अलग रखकर युवाओं की मदद करेंगे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wvFjWY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support