Wednesday, April 15, 2020

15 वर्ष बाद भी कायम है अफरीदी का यह रेकॉर्ड

नई दिल्लीदुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से ने आज ही के दिन 2005 में महज 45 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी थी। 15 अप्रैल, 2005 को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम खेले गए इस मैच में अफरीदी ने 46 गेंदों की इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए थे। यह भारत के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज वनडे शतक था। मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। भारत के लिए कप्तान राहुल द्रविड़ ने 115 गेंदों में 86, जबकि मोहम्मद कैफ ने 88 गेंदों में 78 रन की पारी खेली थी। जवाब में पाकिस्तान ने अफरीदी की 221.73 के स्ट्राइकरेट से की धांसू बैटिंग की बदौलत 42.1 ओवरों में 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। पाकिस्तान के लिए अफरीदी के अलावा शोएब मलिक ने 60 गेंदों में 41 और कप्तान इंजमाम उल हक ने 33 गेंदों में 24 रन बनाए थे। भारत के लिए अनिल कुंबले ने दो, जबकि हरभजन सिंह, सचिन तेंडुलकर और वीरेंदर सहवाग ने एक-एक विकेट झटके थे। अफरीदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। टॉप-5: वनडे के सबसे तेज शतक का रेकॉर्ड
  • एबी डि विलियर्स (साउथ अफ्रीका): 31 गेंदों में बनाम वेस्ट इंडीज, 2015
  • कोरी एंडरसन (न्यू जीलैंड) : 36 गेदों में बनाम वेस्ट इंडीज, 2014
  • शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान): 37 गेंदों में बनाम श्रीलंका, 1996
  • मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका) : 44 गेंदों में बनाम जिम्बाब्वे 2006
  • शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) : 45 गेंदों में बनाम भारत 2005
  • ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) : 45 गेंदों में बनाम बांग्लादेश 1999)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yjRxCt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support