Thursday, April 9, 2020

कोविड-19: पुजारा को बड़ा झटका, क्लब ने करार रद्द किया

लंदनइंग्लैंड क्रिकेट काउंटी ग्लूस्टरशर ने कोरोनावायरस के कारण भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज के साथ करार रद्द कर दिया है। क्लब ने एक बयान में कहा, ‘हम 2020 सीजन में चेतेश्वर पुजारा की शानदार बल्लेबाजी नहीं देख पाएंगे। जैसा की आप जानते हैं कि मई-2020 तक कोई क्रिकेट नहीं होनी है।' उसने कहा, 'कोविड-19 का प्रभाव पूरे देश में इस समय बढ़ रहा है और हमें इसे लेकर हकीकत में रहना होगा क्योंकि हो सकता है कि बिना क्रिकेट का यह कार्यकाल बढ़ जाए।’ पुजारा को काउंटी के साथ छह चैम्पियनशिप मैच खेलने थे। उल्लेखनीय है क कोविड-19 का असर सभी खेलों पर पड़ा है। तोक्यो ओलिंपिक स्थगित हो चुका है तो इंडियन प्रीमियर लीग और टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडरा रहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34qz4A9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support