Friday, April 24, 2020

इंग्लैंड में 1 जुलाई तक क्रिकेट नहीं, महिला टीम का दौरा स्थगित

लंदनभारतीय महिला टीम का 25 जून से शुरू होने वाला इंग्लैंड का दौरा अस्थाई रूप से स्थगित हो गया, क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार को कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण कम से कम एक जुलाई तक देश में पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों को निलंबित कर दिया। भारतीय महिला टीम को दो सप्ताह के संक्षिप्त दौरे के दौरान चार एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने थे जो नौ जुलाई को समाप्त होते। भारत को टांटन और ब्रिस्टल में टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के अलावा वारेस्टर, चेल्म्सफोर्ड, कैंटबरी और होव में चार वनडे खेलने थे। ईसीबी ने स्पष्ट किया कि काउंटी चैम्पियनशिप सत्र में नौ दौर के मुकाबले नहीं होंगे लेकिन ‘लाल गेंद और सफेद गेंद के क्रिकेट को संशोधित कार्यक्रम’ के अनुसार आयोजित किया जाएगा। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘हमें थोड़ी उम्मीद है कि हम इन गर्मियों में कुछ क्रिकेट खेल पाएंगे। हम विश्वव्यापी संकट में घिरे हैं और पेशेवर खेल खेलने से कहीं ज्यादा हमारी प्राथमिकता कमजोर और अहम कामगारों, पूरे समाज को बचाने की होगी।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए, आसान शब्दों में कहा जाए तो जब तक खेलना सुरक्षित नहीं होगा, तब तक कोई क्रिकेट नहीं होगा। हम अपने कार्यक्रम में तभी आगे बढ़ेंगे जब सरकारी दिशानिर्देश इसकी अनुमति देंगे।’ इंग्लैंड की पुरूष और महिला टीमों का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र जुलाई से शुरू होकर सितंबर के अंत तक कराया जाएगा जिसमें वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ पूरी महिला सीरीज (वाइटैलिटी टी20 और रॉयल लंदन वनडे) दोनों अपने निर्धारित कार्यक्रम से हट जाएंगी। हैरिसन ने कहा, ‘हमारी योजना है कि खेलने का सर्वश्रेष्ठ मौका देने के लिए हम अंतरराष्ट्रीय मैचों को जितना संभव हो, सत्र में उतना देर से कराएं।’ वहीं ‘द हंड्रेड’ पर बोर्ड की अतिरिक्त बैठक अगले बुधवार को होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cLbmSo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support