क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण टी20 विश्व कप स्थगित करने को लेकर कोई भी फैसला जुलाई से पहले नहीं लिया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। वाइट ने पत्रकारों से एक कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा, ‘आपात योजना बनाई जा रही है और काफी बातचीत हो रही है लेकिन कोई फैसला नहीं होगा। कोई भी फैसला जुलाई में लिया जाएगा।’ आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति की बैठक में कोरोना संकट के आर्थिक प्रभावों और टी20 विश्व कप समेत आईसीसी के वैश्विक टूर्नमेंटों को लेकर आपात योजना पर चर्चा की जाएगी। फरवरी में न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप के बारे में पूछने पर वाइट ने कहा, ‘उसके स्थगन पर कोई बात नहीं की गई। महिला विश्व कप न्यूजीलैंड के लिए काफी अहम है। उसे स्थगित करने पर बातचीत अजेंडे में भी नहीं थी।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cEYCfT






0 comments:
Post a Comment