Monday, April 13, 2020

गांगुली की BCCI टीम से उपाध्यक्ष का इस्तीफा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महीम वर्मा ने उत्तरासंघ क्रिकेट संघ का सचिव बनने के बाद उपाध्यक्ष का पद छोड़ा। वर्मा ने बताया कि यह महज औपचारिकता ही थी चूंकि उनकी टीम पिछले महीने ही राज्य में चुनाव जीती थी। बीसीसीआई उनके इस्तीफे पर आधिकारिक रूप से तब फैसला लेगा जब इसका नियमित कामकाज मुंबई स्थित मुख्यालय में शुरू होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने राज्य संघ की भी देखरेख करनी है, जिसका संचालन अभी तक अच्छे से नहीं हो रहा था। मैंने सीईओ राहुल जोहरी को इस्तीफा दे दिया है। मुझे यकीन है कि इसे स्वीकार किया जाएगा।' वर्मा को यह पद इसलिए छोड़ना पड़ा क्योंकि बीसीसीआई संविधान एक व्यक्ति को एक ही समय पर राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर दो पदों पर रहने की अनुमति नहीं देता। वर्मा ने कहा, 'मैंने बोर्ड सचिव जय शाह को पहले की बता दिया था। यदि मैं प्रदेश संघ का प्रभार नहीं लेता तो वहां काम सुचारू रूप से नहीं चल पाता। मैंने चुनाव भी इसलिए ही लड़ा था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34wfP8o
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support