नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद बीसीसीआई ने टीमों को टूर्नमेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि अगली सूचना तक इस टूर्नमेंट को स्थगित किया जा रहा है। बोर्ड ने इस बारे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टीम मालिकों, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सरों और स्टॉकहोल्डरों को जानकारी दे दही है। दरअसल, देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद अप्रैल- मई में लीग के कराए जाने की संभावना नहीं बची है। बीसीसीआई ने कहा- लीग अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जा रही है, रद्द नहीं। बता दें कि इस टूर्नमेंट के लिए शुरुआत में 29 मार्च से 24 मई की तारीख तय की गई थी। बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे। लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा होने के बाद अब अप्रैल मई में आईपीएल कराने का सवाल ही नहीं उठता। आईपीएल 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था। अब कब हो सकता है आईपीएल अगर मौजूदा हालात में देखें तो आईपीएल का आयोजन सितंबर से नवंबर के बीच हो सकता है बशर्ते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 वर्ल्ड की तारीख बदलने को राजी हो जाएं। ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल छह महीने का ट्रैवल बैन चल रहा है जो 30 सितंबर को समाप्त होगा। अगर स्थितियां सामान्य हो जाती हैं तो वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। एक अन्य विकल्प छह हफ्ते का एक छोटा आईपीएल करवाने का है जो सितंबर से अक्टूबर के पहले हफ्ते के बीच करवाया जा सकता है। पाकिस्तान डाल सकता है अड़ंगा हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष अहसान मनी ने जोर देकर कहा है कि वह आईपीएल के लिए सितंबर में यूएई में होने वाले एशिया कप को कैंसिल नहीं करेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34IejA5






0 comments:
Post a Comment