नई दिल्ली कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ने के लिए भारत में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। लोगों से घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी प्रफेशन हैं जिनके लिए बाहर निकलना बहुत जरूरी है। मेडिकल स्टाफ, पुलिस, किराना, सफाईकर्मी, मीडिया, कुछ ऐसे ही प्रफेशन हैं जो कोरोना के खिलाफ जंग में अगले मोर्चे पर खड़े हैं। इन लोगों को काफी सराहा जा रहा है। भारतीय बल्लेबाज ने भी एक ऐसा विडियो साझा किया है जिसमें एक पुलिसकर्मी का विडियो वायरल हो रहा है जो गाना गाकर लोगों को कोरोना से बचने के तरीके बचा रहे हैं। रैना ने यह विडियो शेयर पुलिसकर्मी के जज्बे को सलाम किया है। पुलिस अधिकारी अभिनव उपाध्याय ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को गाना गाकर जागरूक किया। उपाध्याय, इक प्यार का नगमा है की तर्ज पर 'घर में ही रहना है, बाहर नहीं जाना है, सैनिटाइजर लगाना है, मिलकर हमको कोरोना को हराना है-' गा रहे हैं और उनके इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह विडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि इन 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान हमें पॉजीटिव महसूस करने की जरूरत है। यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि इस वैश्विक महामारी के वक्त में हमारे पुलिसकर्मी अभिनव उपाध्याय पॉजीटिवनेस फैला रहे हैं। ये सब हमारे लिए किया जा रहा है। चलिए इन सब लोगों के लिए हम सब अपने घरों में रहते हैं। बता दें. देश में कोरोना से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा करीब 1600 हो चुका है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39ABYTW






0 comments:
Post a Comment