नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज लॉकडाउन के इन दिनों में अपने फैन्स के बीच खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर धवन लगातार अपनी मौजूदगी से फैन्स को अपना हर जरूरी अपडेट जो दे रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने घर के फ्लोर वाइपर उठाया तो उसका भी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। धवन ने इस भले इस वीडियो को पोछा ट्रेनिंग नाम दिया हो लेकिन उन्होंने इस वाइपर से बिल्कुल सफाई नहीं की है। उन्होंने तो अपनी कुछ एक्सरसाइज के लिए इस वाइपर का सहारा लिया है। धवन को शायद अपनी कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के लिए घर पर रॉड नहीं मिली होगी, तो उन्होंने वाइपर को ही रॉड के रूप में इस्तेमाल कर लिया। शिखर ने दो एक्सरसाइ बैंड के साथ इस वाइपर का इस्तेमाल करते हुए बॉडी के हर जरूरी पार्ट की स्ट्रेंचिंग एक्सरसाइज दिखाई हैं। इस छोटे से वीडियो में गब्बर ने थाइ, कोर एरिया, बाइसेप्स, शोल्डर, बैक और आर्म्स की एक्सरसाइड को दिखाया है। धवन के इस वीडियो में पंजाबी सॉन्ग भी चल रहा है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cbBUfi






0 comments:
Post a Comment