नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आजकल खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान खूब चर्चा बटोर रहे हैं। उनके बयानों के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अख्तर ने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इस वीडियो में वह में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की सड़कों पर साइकल चला रहे हैं। वह इस वीडियो में उन्होंने मास्क और हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। अख्तर इस वीडियो में इस्लामाबाद की तारीफ कर रहे हैं और यहां की इमारतों के बारे में बता रहे हैं। लोग इस पर अख्तर को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शोएब भाई आपको लॉकडाउन का पालन करना चाहिए, अगर आप ही इसका पालन नहीं करेंगे तो बाकी लोग कैसे करेंगे। एक यूजर ने कहा आपको उदाहरण सेट करना चाहिए। अख्तर ने कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का प्रस्ताव भी दिया था। उन्होंने कहा कि इससे काफी फंड इकट्ठा होगा और दोनों देशों की काफी मदद होगी। इस पर कपिल देव ने कहा था कि भारत को पैसे की जरूरत नहीं है। इसके अलावा अख्तर ने कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान को 10 हजार वेंटिलेटर दे दे तो पाकिस्तान इस बात को कभी नहीं भूलेगा। इस बयान के बाद उनकी बहुत आलोचना हुई थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V29D5c






0 comments:
Post a Comment