नई दिल्लीक्रिकेट फैन्स के बीच टर्बनेटर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने सभी को चकराकर रख दिया है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा- वह आपकी ओर देख रही है या मेरी ओर? दोस्तों क्या अनुमान है...। दरअसल, तस्वीर आधे फेस वाली है। देखने पर ऐसा लग रहा है, जैसे वह दो तरफ देख रही है। इस पर लोगों की प्रतिक्रिया कम रोचक नहीं है। एक यूजर ने उसे श्रीसंत और भज्जी के थप्पड़ कांड से जोड़ते हुए लिखा- इसके दूसरे गाल पर श्रीसंत हो गया है। बता दें कि दोनों क्रिकेटरों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक मैच के दौरान दोनों झगड़ पड़े थे। एक अन्य यूजर ने इसे अंबाती रायुडू के थ्री डी ग्लास वाले से जोड़ते हुए लिखा- केवल थ्री डायमेंशनल खिलाड़ी ही इसका जवाब देने में सक्षम हैं। आप और हम इसका जवाब नहीं जानते हैं। रायुडू ने यह ट्वीट वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखने पर किया था। एक यूजर ने लिखा- मुझे लग रहा है कि यह अफरीदी की ओर देख रही है। हाल ही में शाहिद अफरीदी फाउंडेशन को सपॉर्ट करने के लिए हरभजन को ट्रोल किया गया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XOcKzu






0 comments:
Post a Comment