Monday, April 20, 2020

यह विश्वास होना चाहिए कि कोविड को दे सकते हैं मात: अरुण लाल

कोलकाता भारत भी इन दिनों दुनिया के अन्य देशों की तरह कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और बंगाल के कोच का मानना है कि ऐसे समय में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और आशावादी बने रहना जरूरी है। चार साल पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने भी अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर कैंसर का डटकर सामना कर उसे मात दी थी। इस पूर्व खिलाड़ी को लार ग्रंथियों के विशेष तरह के कैंसर से ग्रस्त पाया गया था और वह इससे उबरने में सफल रहे। अरुण लाल ने कहा, 'कुल मिलाकर यह एक बीमारी है। आपको विश्वास होना चाहिए कि आप इससे लड़ सकते हो। आपके पास कोई और विकल्प नहीं है। आपको सबसे बुरे के लिए तैयार रहना होगा लेकिन सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद रखनी होगी।' उन्होंने कहा, 'आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखनी होगी। आपको इससे लड़ना होगा। आपको सकारात्मक बने रहना होगा और खुद पर भरोसा रखना होगा। पौष्टिक खाएं, अच्छी नींद लें और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रखें।' अरुण लाल ने 15 अप्रैल से यूरोप में छुट्टियां मनाने की योजना बनाई थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण वह भी अभी हर किसी की तरह अपने घर में हैं। उन्होंने कहा, 'आपको न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने आसपास के हर व्यक्ति के लिए इसको रोकना होगा। मैं भी यही कर रहा हूं। मैंने खुद को अलग रखा है। इसके बारे में कोई ज्यादा नहीं जानता। आपको खुद को अलग थलग रखना होगा। अपने हाथ धोते रहना होगा। मास्क पहनना होगा। आपको सतर्क रहना होगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xMvh4i
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support