Thursday, April 2, 2020

पीटरसन ने कोहली-अनुष्का को यूं कर दिया ट्रोल

नई दिल्लीभारतीय कप्तान के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के बाद ने एक मजेदार स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने की वजह भी है। दरअसल, चैट के बीच में ही विराट की ऐक्ट्रेस वाइफ ने कॉमेंट किया था, जो सभी का ध्यानाकर्षित करने के लिए काफी था। उन्होंने लिखा- चलो, चलों डिनर का समय है...। आजकल हिंदी में ट्वीट करने के लिए मशहूर हो रहे केविन पीटरसन की आंखों से यह बच नहीं सका। उन्होंने न केवल स्क्रीनशॉट लिया, बल्कि उसे रोचक कैप्शन के साथ शेयर भी किया। उन्होंने लिखा- जब बॉस कहे टाइम समाप्त हुआ, तो समय समाप्त हुआ। उन्होंने इसे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को टैग भी किया है। साथ ही उन्होंने फैन्स से यह भी पूछा किया- उम्मीद है आपसभी ने इसका लुत्फ उठाया होगा? कैप्टन कोहली ने इस पर कॉमेंट तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने पोस्ट को लाइक किया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से तमाम क्रिकेट टूर्नमेंट और सीरीज स्थगित हो चुकी हैं। ऐसे में क्रिकेटर्स घर पर अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली और केविन पीटरसन इंटस्टाग्राम लाइव चैट से फैन्स से रूबरू हुए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wN72CT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support