Thursday, April 2, 2020

कोरोना से जंग: कोहली ने देशवासियों को सराहा

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटना चुनौतीपूर्ण है और उन्होंने लोगों से अपील की कि इस अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट के दौरान वे एकजुटता दिखाएं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 69 लोगों की जान जा चुकी है और 2400 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। कोहली ने इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान मौजूदा लॉकडाउन पर ये बातों कहीं। उन्होंने कहा, ‘हम इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं। यह मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है।’ भारत में अभी तीन हफ्तों का लॉकडाउन घोषित किया गया है जिससे कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कोहली ने कहा, ‘हमारी प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही हैं, कुछ लोगों को छोड़कर जिन्होंने दिशानिर्देशों का सम्मान नहीं किया है।’ पढ़ें- 80% लोग समझदारउन्होंने कहा, ‘अगर आप किसी बड़े मुद्दे से निपट रहे हैं तो एकजुटता की जरूरत है। मुझे लगता है कि 80 प्रतिशत लोग इसे समझते हैं लेकिन बाकी 20 प्रतिशत अब भी बड़ी समस्या बन सकते हैं।’ पढ़ें- पहले कभी अनुष्का के संग इतना नहीं रहाकोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने इससे पहले कभी एक साथ अधिक समय नहीं बिताया। भारतीय कप्तान को अजीब लगता है कि महामारी के कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम इतने लंबे समय तक कभी एक स्थान पर नहीं रहे। यह अजीब है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aCMhsf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support