Sunday, April 26, 2020

कार्तिक से पंड्या, 'बहुत महंगी पड़ी यार वो कॉफी'

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से बातचीत के दौरान हार्दिक पंड्या ने माना कि उन्हें करण जोहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' में जाना काफी महंगा पड़ा। कार्तिक के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान शनिवार को हार्दिक अपने भाई क्रुणाल पंड्या संग नजर आए। इस दौरान उन्होंने खतरनाक कोरोना वायरस के प्रभाव से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक पर बातचीत की। हार्दिक ने विवादास्पद 'कॉफी विद करण' प्रकरण के बारे में भी बातें की, जिसके कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें और साथी क्रिकेटर लोकेश राहुल को निलंबित कर दिया था। देखें, कार्तिक ने साथ ही फैंस से अनुरोध किया कि वे कोई भी विवादास्पद सवाल ना पूछें क्योंकि शो में हार्दिक के आने को एक साल हो चुका है। भारतीय स्टार ऑलराउंडर ने जवाब दिया कि वह कभी कॉफी पीने वाले नहीं था और उनके लिए शो में जाना बहुत महंगा साबित हुआ। हार्दिक ने कहा, 'एक कॉफी मेरे पास थी, मेरे को बहुत महंगी पड़ी वो।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप गिनोगे जितनी कॉफी स्टारबक्स ने अब तक बेची हैं, उसमें सबसे महंगी मेरी ही थी।' आईपीएल-2020 के स्थगन के बारे में क्रुणाल ने कहा कि इस लीग का आयोजन होना चाहिए, लेकिन कार्तिक, जो कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं, ने अपने जवाब के लिए पंड्या भाइयों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, 'अगर आईपीएल नहीं हुआ तो बीसीसीआई के बाद, सबसे बड़ा नुकसान आपको होने वाला है। एक भी परिवार ऐसा नहीं है जो आईपीएल के कारण पंड्या फैमिली से ज्यादा परेशान होगी।' सरकार ने 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाया है और इसी के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VCMBBU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support