नई दिल्ली शिखर धवन सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव हैं। वह अकसर अपने विडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। धवन ने अब अपनी पत्नी आयशा के साथ बॉलिवुड के एक गीत पर ऐक्ट करते नजर आ रहे हैं। धवन जिन्हें फैंस और साथी खिलाड़ी गब्बर कहते हैं मैदान के बाहर भी फैंस को इंटरटेन करने में लगे रहते हैं। कोविड-19 के चलते लगभग सारी दुनिया में खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। क्रिकेटर्स भी घर पर ही हैं। धवन भी परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में उनका एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें वह घर के कपड़े धो रहे थे और बैकग्राउंड में फिल्मी गीत- 'जब से हुई है शादी, आंसू बहा रहा हूं...' बज रहा था। अब ताजा विडियो में वह जितेंद्र बने हुए नजर आ रहे हैं। अपनी पत्नी आयशा के साथ वह 'ढल गया दिन, हो गई शाम' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। धवन के कपड़ों का स्टाइल भी जितेंद्र की तरह ही क्लासिक वाइट है। वहीं आयशा जो लीना चंद्रावरकर को ऐक्ट कर रही हैं ने काला सूट पहना है। फिल्म हमजोली के इस गीत में अदाकार बैडमिंटन खेलते दिखाई दिए थे लेकिन धवन और आयशा टेबल टेनिस से ऐक्ट कर रहे हैं। हालांकि इसमें भी उन्होंने लय बहुत अच्छी मिलाई है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bKmEWo






0 comments:
Post a Comment