नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर भारत में 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घर पर फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रांची में अपने परिवार के साथ हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने रविवार को कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपनी बेटी को यामाहा की पुरानी बाइक पर घुमाते नजर आए। इसके अलावा वीडियो में उनके डॉग और फार्म हाउस में लगे खूबसूरत फूल भी दिखे। पढ़ें, साक्षी ने कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर रविवार रात शेयर किए। इसमें धोनी अपने रांची के फार्म हाउस में बाइक चलाते दिख रहे हैं और उनके पीछे बेटी जीवा बैठी हैं। साक्षी इस दौरान वीडियो बनाने में बिजी रहीं। भारत को अपनी कप्तानी में वनडे और टी20 वर्ल्ड कप दिला चुके धोनी पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद से मैदान पर टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आए हैं और उम्मीद थी कि वह 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल से वापसी करते लेकिन कोरोना के कारण इस प्रतिष्ठित लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले साक्षी ने धोनी के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह उनके अंगूठे को काटने की कोशिश करती दिख रही थीं। धोनी भले ही सोशल मीडिया पर काफी कम ऐक्टिव रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। साक्षी ने इससे पहले जीवा की नानी को याद करते हुए एक कविता भी शेयर की।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aDXvvH






0 comments:
Post a Comment