Saturday, April 4, 2020

युवराज ने वीडियो शेयर कर पुलिस के काम को सराहा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर खुद को लगातार सक्रिय किए हुए हैं। इस दौरान वह कभी लोगों के कामों की तारीफ करते हैं तो कभी खुद भी ट्रोल हो जाते हैं। युवराज ने शनिवार को अपने ट्विटर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लॉकडाउन के बीच कुछ पुलिसवाले सड़क किनारे बैठे गरीब लोगों को खाना खिला रहे हैं। युवराज ने लिखा, 'इन पुलिसकर्मियों की ओर से किए मानवता भरे इस काम को देखकर बेहद खुशी होती है। इस मुश्किल समय में अपना खाना साझा करना और उनकी दयालुता देख इनके लिए सम्मान पैदा होता है।' युवराज ने साथ ही लोगों से घरों में रहने और सुरक्षित रहने की भी अपील की। युवराज ने हाल में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की फाउंडेशन के लिए सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी, जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करने लगे थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xMZIY0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support