नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा है युवा बल्लेबाज बाबर आजम की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि अगर बाबर खुले दिल से खेलें तो वह विराट कोहली के बड़े बैटिंग रेकॉर्ड्स को पीछे छोड़ सकते हैं। आईसीसी की बल्लेबाजों की रैंकिंग के हिसाब से बाबर फिलहाल पांचवें नंबर के टेस्ट बल्लबाज हैं वहीं टी20 इंटरनैशनल में वह पहले पायदान पर हैं। क्रिकेट पाकिस्तान ने राजा के हवाले से कहा, 'उनके (बाबर आजम) के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने की क्षमता है लेकिन उन्हें अपने दिमाग को फ्री करके खेलना होगा। उन्हें हार के बारे में नहीं सोचना होगा। अगर वह ऐसा कर पाते हैं और सिर्फ रन बनाने और जीत के बारे में सोचकर खेलते हैं तो वह लंबे समय समय तक महान खिलाड़ी बन सकते हैं।'
इसे भी पढ़ें- रमीज ने कहा, 'बाबर आजम की प्रतिभा को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह कुछ भी हासिल कर सकते हैं। लेकिन जब तक उन्हें हौसला बढ़ाने वाला माहौल नहीं मिलेगा वह अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं खेल पाएंगे।'
बाबर आजम का अंतरराष्ट्रीय रेकॉर्ड
|
मैच |
पारी |
रन |
औसत |
सर्वश्रेष्ठ |
100 |
50 |
| टेस्ट |
26 |
48 |
1850 |
45.12 |
143 |
5 |
13 |
| वनडे |
74 |
72 |
3359 |
54.17 |
125* |
11 |
15 |
| टी20I |
38 |
38 |
1471 |
50.72 |
97* |
0 |
13 |
इस बीच बाबर ने खुद की तुलना विराट कोहली से किए जाने को खारिज किया था। 25 वर्षीय इस बल्लेबाज ने इतना जरूर कहा था कि कोहली ने जो भारत के लिए हासिल किया है वह उसे पाकिस्तान के लिए दोहराना चाहेंगे।
विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय रेकॉर्ड
|
मैच |
पारी |
रन |
औसत |
सर्वश्रेष्ठ |
100 |
50 |
| टेस्ट |
86 |
145 |
7240 |
53.62 |
254* |
27 |
22 |
| वनडे |
248 |
239 |
11867 |
59.33 |
183 |
43 |
58 |
| टी20I |
82 |
76 |
2794 |
50.80 |
94* |
0 |
24 |
आजम ने कहा था, 'कोहली को देखिए, वह अभी ही कितना कुछ हासिल कर चुके हैं। वह अपने देश के लिए एक महान खिलाड़ी बन चुके हैं। सच कहूं तो उनकी और मेरी कोई तुलना ही नहीं हैं लेकिन आखिर में मैं भी वहीं पहुंचना चाहूंगा जहां वह आज हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yWJU5v
0 comments:
Post a Comment