नई दिल्ली कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है और ऐसे में इन दिनों सभी को अपना वक्त घर में ही बिताना पड़ा रहा है। भारतीय क्रिकेटर भी इन दिनों घर पर हैं और तमाम सिलेब्रिटीज की तरह वे भी इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में यूसुफ ने अपने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आराम से सो रहे हैं और उनका बेटा प्यार से उनका माथा दबा रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में राजी फिल्म का गाना बज रहा है। इस वीडियो को यूसुफ ने कैप्शन दिया है, 'पिता का बेटे के प्रति प्यार से बड़ा कोई भी प्यार नहीं है।' इसके साथ उन्होंने कोरोना से सुरक्षा बनाए रखने के लिए घर में रहने की बात भी याद दिलाई है। यूसुफ ने यहां स्टे होम स्टे सेफ हैश टैग का यूज किया है। इससे पहले उन्होंने एक घोड़े के साथ खिंचाई अपनी पुरानी तस्वीर भी इसी हैशटैग के साथ शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा, 'उन दिनों को याद कर रहा हूं।' पठान लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और इस बार वह आईपीएल 2020 के लिए भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इससे पहले पठान कई सालों तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dRspU2






0 comments:
Post a Comment