Sunday, April 19, 2020

लॉकडाउन में घर का खाना बना रहा दिग्गज क्रिकेटर

नई दिल्लीकिलर महामारी की वजह से दुनियाभर में लॉकडाउन जारी है। लोग घरों रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में हर व्यक्ति खुद को व्यस्त रखने के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। इस क्रम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने दिनभर का शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने बताया कि वह दिन भर क्या करने वाले हैं। इसमें खाना बनाना भी शामिल है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- आज का शेड्यूल। टहलना, बागवानी, खरगोश को खाना खिलाना, रविवार का रोस्टर तैयार करना, स्पिन बाइक, नहाना, खाना बनाना और खाना खाना। इसके साथ ही शराब की बोतल दर बोतल पीना। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का प्रकोप जहां सबसे अधिक है, उनमें ब्रिटेन भी शामिल है। ब्रिटेन में अब तक एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं, जबकि लगभग 16 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3csxnFi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support