Sunday, April 26, 2020

चहल से परेशान हुए क्रिस गेल, बोले- ब्लॉक कर दूंगा

नई दिल्ली वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज () ने कहा कि भारतीय स्पिनर युजवेन्द्र चहल () सोशल मीडिया पर 'काफी परेशान' करते हैं और वह उन्हें ब्लॉक करने जा रहे हैं। चहल सोशल मीडिया पर सबसे व्यस्त भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच वह सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर पहले से कही अधिक समय बिता रहे हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले गेल ने इंस्टाग्राम पर आयोजित एक सत्र में कहा, 'मैं गंभीरता से टिकटॉक से बोलूंगा कि आपकों ब्लॉक करें। आप सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा दिलाते हैं। आपको सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरूरत है। हम चहल से थक चुके हैं। मैं तुम्हें अपने जीवन में फिर से नहीं देखना चाहता। मैं तुम्हें ब्लॉक करने वाला हूं।' कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया भर में क्रिकेट सहित दूसरी खेल गतिविधियों पर रोक लगी है। ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से जुड़ रहे हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ लाइव वीडियो सत्र के दौरान चहल को 'गंवार' करार दिया था। कोहली ने कहा था, 'आपने टिकटॉक वीडियो देखा है? आपको युजवेन्द्र चहल का टिकटॉक वीडियो देखना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'आपको विश्वास नहीं होगा यह आदमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है और 29 साल का है। आप उसके वीडियो देखेंगे तो लगेगा पूरी तरह से गंवार है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/354X4Ju
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support