Saturday, April 25, 2020

केएल राहुल की फोटो पर अथिया ने दिया यह जवाब

नई दिल्लीभारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज लोकेश राहुल (KL Rahul) एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स से यह जानना चाहा कि उन्हें हेयर कट करवाना चाहिए या नहीं। इस पर तमाम जवाब आए, लेकिन इसमें से एक जवाब की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। जी हां, सही समझे यह जवाब किसी और का नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड (Athiya Shetty) का है। दरअसल, कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से जारी देशभर में लॉकडाउन की वजह से सभी घरों में रहने को मजबूर हैं। इस मुश्किल वक्त में जहां () ने वाइफ अनुष्का (Anushka Sharma) से हेयर कट कराया तो सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने खुद अपने से इस काम को अंजाम दिया। अब इस क्रम में ने हेयर कट के लिए के लिए सुझाव मांगा तो बॉलिवुड स्टार सुनील शेट्टी की ऐक्ट्रेस बेटी अथिया ने भी जवाब दे डाला। उन्होंने लिखा- बदला लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इसके साथ ही लूडो की इमोजी भी डाल दी। यह तो साफ नहीं हो सका कि अथिया क्या कहना चाहती थीं, लेकिन एक लूडो गेम में उन्हें केएल राहुल से मात मिली थी। दूसरी ओर, राहुल की एक अन्य दोस्त आकांक्षा कपूर ने लिखा- तुम पागल हो गए हो क्या...। अथिया ने दी राहुल को जन्मदिन की खास बधाई उल्लेखनीय है कि केएल राहुल का हाल ही में जन्मदिन था। इस खास मौके पर अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया था। उन्होंने तस्वीर के साथ केएल राहुल को अपना कहकर कैप्शन लिखा था। इससे उनके रिलेशन की खबरों को और बल मिल गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bCoSHV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support