नई दिल्लीमहामारी कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन को 14 अप्रैल से 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद शाम तक अचानक मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास हजारों मजूदरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बात से सभी हैरान रह गए। इस बारे में भारतीय क्रिकेटर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा ऐसा करना गलत है और लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। भज्जी ने कोरोना वायरस से बचने के लिए कर्फ्यू को इकलौता हथियार बताते हुए ट्वीट किया- लोगों को घरों में रखने के लिए कर्फ्यू ही इकलौता विकल्प है। जो कुछ आज बांद्रा में हुआ वह बर्दाश्त नहीं है। लोग परिस्थितियों को समझ नहीं रहे हैं। अपने साथ-साथ वे बहुत लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे को टैग भी किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की बंद की अवधि बढ़ाकर तीन मई किये जाने की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से आने वाले करीब एक हजार कामगार बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास एक बस डिपो पर प्रदर्शन करने लगे। माना जा रहा है कि कई लोगों के पास बांद्रा स्टेशन से ट्रेन खुलने का मेसेज मिला था। इसके बाद यहां हजारों की भीड़ जुट गई। सभी लोग अपने घर जाने के लिए जुटे थे। महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां कोविड-19 के 2300 से अधिक मरीज सामने आए हैं, जबकि 160 लोगों की मौत हो चुकी है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Vc3u6B






0 comments:
Post a Comment