कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि बोर्ड को को राजस्व में भारी हानि हुई है लेकिन उसे अपना वजूद बनाए रखने और वित्तपोषण के लिए भारत की जरूरत नहीं है। को ‘विश्वास के काबिल नहीं’ बताते हुए मनी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इतना मजबूत है कि भारत से द्विपक्षीय सीरीज खेले बिना बने रह सकता है। उन्होंने पीसीबी के मीडिया विभाग द्वारा जारी पॉडकास्ट में कहा, ‘मुझे पता हैकि भारत खेलना ही नहीं चाहता। हमें उनके बिना ही योजना बनानी होगी। एक या दो बार हमारे साथ खेलने का वादा करके उसने ऐन मौके पर हाथ खींच लिए।’ मुंबई पर 2008 के आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पूर्ण द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। मनी ने कहा, ‘हम उनके खिलाफ टूर्नमेंटों और एशिया कप में खेल रहे हैं जो काफी है। हमारी दिलचस्पी क्रिकेट खेलने में हैं।हम सियासत और खेल को अलग रखना चाहते हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V8evWj






0 comments:
Post a Comment