नई दिल्ली से लड़ने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने फाउंडेशन के लिए फंड जुटाने की कोशिश की। उनके अभियान को भारतीय क्रिकेटर और ने आगे बढ़ाया और पैसे डोनेट करने की अपील की। इसके बाद क्रिकेट फैन्स ने दोनों भारतीय क्रिकेटरों को जमकर ट्रोल किया। अब शाहिद अफरीदी युवी और भज्जी के सपॉर्ट में उतर आए हैं। पाकिस्थनी ऑलराउंडर ने लिखा- मानवता के संदेशों को गलत तरीके से लेने पर दुखी हूं। हम प्यार और शांति के लिए राजदूत हैं। वास्तव में युवराज सिंह और हरभजन सिंह के मेसेज महत्वपूर्ण है। इस ट्वीट पर भी भारतीय क्रिकेट फैन्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक लिखा कि अब पैसों की जरूरत है तो बॉर्डर और मानवता सब याद आ गया। युवी ने दिया था जवाब इससे पहले भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवी ने खुद को इंडियन बताते हुए ट्रोल्स को जवाब दिया। उन्होंने लिखा- मुझे सच में समझ में नहीं पा रहा हूं कि कैसे सबसे कमजोर लोगों की मदद करने के लिए एक संदेश को हवा में उड़ा दिया गया। मैंने उस मेसेज से जो कुछ हासिल करने की कोशिश की.. वह कोविड 19 से परेशान लोगों की मदद करने के लिए था। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं एक भारतीय हूं और मैं हमेशा भारतीय ही रहूंगा और हमेशा मानवता की भलाई के लिए खड़ा रहूंगा। जय हिंद। इसलिए किए गए थे ट्रोल युवी ने मंगलवार को किए गए ट्वीट में पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन का सपॉर्ट किया था। युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा, ‘यह काफी मुश्किल समय है। यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खासकर उनके जिनको जरूरत है। अपना फर्ज निभाते हैं। मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं। कृपया डोनेटकोरोना डॉट कॉम पर दान दीजिए। घर में रहिए।’ इस ट्वीट में युवराज सिंह ने हरभजन सिंह को भी टैग किया है। युवराज से पहले हरभजन सिंह को भी टैग किया है। अफरीदी ने हाल ही में जरूरतमंदों को खाना और साबुन बांटे थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/340tPae






0 comments:
Post a Comment