लाहौर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से एक सवाल पूछा है। दिग्गज गेंदबाज ने पूछा है कि क्या उन्हें मूंछ रखनी चाहिए या नहीं। स्विंग मास्टर ने ट्विटर पर दो फोटो पोस्ट किए हैं, जिसमें से एक में वह मूंछों के साथ जबकि दूसरे में मूंछों के बगैर नजर आ रहे हैं। अकरम ने ट्विटर पर लिखा, 'मूंछ रखूं या नहीं? जब आप कुछ नहीं करते हैं, तो आप ऐसा करते हैं, मुझे लगता है कि मैं ऐसा करता हूं। मूंछ नहीं, तो कुछ नहीं।' अकरम के इस ट्वीट का पूर्व कप्तान ने जवाब दिया है और उन्होंने कहा कि मूंछ रहेंगी या नहीं, लेकिन अकरम हमेशा चैंपियन रहेंगे। अफरीदी ने कहा, 'मूंछ हो या नहीं, आप स्टार ही रहेंगे।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3a2zONm






0 comments:
Post a Comment