Thursday, April 2, 2020

रोहित की बेटी ने कॉपी किया बुमराह का ऐक्शन

मुंबईचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के कारण पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में क्रिकेटर एक दूसरे से वीडियो चैट कर रहे हैं। सीमित ओवरों में भारतीय टीम के उप-कप्तान और के ऐसे ही वीडियो चैट की एक क्लिप मुंबई इंडियंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई है। इसमें रोहित की बेटी समायरा हंसते हुए बुमराह के बोलिंग ऐक्शन को कॉपी करती नजर आ रही हैं। आईपीएल में रोहित की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस से ही बुमराह भी खेलते हैं। दोनों टीम इंडिया में भी साथी क्रिकेटर हैं। रोहित और बुमराह ने एक वीडियो चैट किया जिसका एक छोटा सा क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। देखें, वीडियो में रोहित अपनी एक साल की बेटी को बुलाते हैं जो उनकी पत्नी रितिका की गोद में होती हैं। वह कहते हैं, 'अगर किसी के ऐक्शन की नकल समायरा ने की है तो वह बुमराह हैं।' इसी बीच रितिका जब समायरा से 'बॉल' कहती हैं तो वह गेंदबाजी ऐक्शन में हाथ घुमाती हैं और मुस्कुराने लगती हैं। बुमराह आगे कहते हैं, 'समायर की चॉइस अच्छी है, उसने बोलिंग ऐक्शन के लिए अच्छा बोलर चुना है।' इस छोटे से वीडियो क्लिप को एक घंटे में ही करीब डेढ़ लाख बार देखा जा चुका है। इससे पहले भी बुमराह के बोलिंग ऐक्शन की नकल करने वाले एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल हुआ था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JyTZaL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support