Friday, April 3, 2020

सचिन ने बताया- लॉकडाउन पर पीएम ने क्या कहा

नई दिल्लीचैंपियन बल्लेबाज ने शुक्रवार को कहा कि 14 अप्रैल के बाद का समय कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी अहम होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह बात कही। तेंडुलकर उन 40 खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटे के वीडियो कॉल में भाग लिया। भारत में अभी तक 2000 से अधिक पॉजिटिव मामले आ चुके हैं और 50 से ज्यादा जानें जा चुकी है। तेंडुलकर ने एक बयान में कहा, ‘उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) ने मेरी इस धारणा को पुख्ता किया कि हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत होकर बैठ नहीं सकते। उसके बाद का समय काफी अहम होगा।’ सभी की तरह लॉकडाउन के दौरान तेंडुलकर भी सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। पढ़ें- उन्होंने बताया कि अब वह किसी से हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने यह भी कहा कि मैं जहां तक संभव हो, इसी तरीके से अभिवादन करता रहूंगा। महामारी से उबरने के बाद भी।’ मोदी ने यह भी कहा कि इस समय बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘यह समय बुजुर्गों के साथ बिताना चाहिये। उनके अनुभव और उनकी कहानियां सुननी चाहिये।’ उन्होंने कहा, ‘हमने यह भी बात की कि इस समय शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। हमें एक टीम भावना के साथ टीम के रूप में काम करते हुए देश को इस महामारी से निकालना है।’ पढ़ें-


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yz4ybP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support