Wednesday, April 15, 2020

बड़ौदा के कोच बन सकते हैं डेव वाटमोर

वड़ोदराबड़ौदा क्रिकेट संघ ने कहा कि विश्व कप विजेता कोच को टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है जिनके साथ इस पद के लिए चर्चा चल रही है। बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने बुधवार को कहा कि वाटमोर के साथ बातचीत चल रही हैं जिन्होंने 1996 में श्रीलंका को उनका पहला विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। बीसीए ने बयान में कहा, ‘बीसीए के शीर्ष परिषद सदस्यों ने अधिकारियों को डेव वाटमोर के साथ कोचिंग/मेंटोरिंग के पद पर काबिज होने के लिए चर्चा करने को कहा है।’ इसके अनुसार, ‘वाटमोर उन उम्मीदवारों में से एक थे जिन्हें मुख्य कोच और मेंटोर के पद के लिए चुना गया था। संघ अब भी उनकी उपलब्धता और अन्य शर्तों पर चर्चा कर रहा है।’ बीसीए ने कहा कि कोच की नियुक्ति की घोषणा उनकी उपलब्धता पर स्पष्टता होने और क्रिकेट गतिविधियां फिर से शुरू होने के बाद की जाएगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bchDWP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support