लंदनइंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ जून में प्रस्तावित घरेलू सीरीज के आयोजन में देरी होने आशंका जताते हुए कहा कि तीन मैचों की यह सीरीज कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगी। इंग्लैंड में चार दिवसीय मुकाबले वाली काउंटी चैंपियनशिप रविवार को शुरू होने वाली थी लेकिन यहां किसी भी तरह की क्रिकेट प्रतियोगिता को 28 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कोविड-19 महामारी के कारण इस स्थगन के आगे बढ़ने की आशंका है। इंग्लैंड को वेस्ट इंडीज के खिलाफ चार जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लेना है जिसका पहला मुकाबला ओवल में खेला जाना है। पढ़ें, इंग्लैंड टीम के निदेशक जाइल्स ने गुरुवार को एक कॉन्फ्रेंस कॉल में संवाददाताओं से कहा, ‘हमारे लिए अभी भी 28 मई की समय सीमा है लेकिन मुझे लगता है इस बात की संभावना काफी कम है कि हम जून में कोई क्रिकेट खेल पाए।’ उन्होंने कहा, ‘हमें विकल्पों के बारे में सोचना होगा’ वेस्ट इंडीज के बाद इंग्लैंड को अपने घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ भी खेलना है। जाइल्स ने कहा, ‘हम ऐसी स्थिति को देख रहे जहां हम किसी मैच को गंवाए बिना आगे बढ़ सकते हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XkPvN8






0 comments:
Post a Comment